Araria News: 612 ग्राम स्मैक के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के एक स्मैक तस्कर को 612 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल नंबर की एक अपाचे बाइक भी जब्त की है। हालांकि बाइक पर सवार दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिले के मुथाबाड़ी थाना क्षेत्र के मीरपारा निवासी मीर सलाम अली, पिता आमीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से दो तस्कर बाइक पर स्मैक की बड़ी खेप लेकर फारबिसगंज में डिलीवरी देने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोज कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.