अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।जिले की पलासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 ग्राम स्मैक की खेप के साथ एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन भी जब्त किया है।सोमवार को एसडीपीओ कार्यालय कक्ष में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को पलासी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बढोली से भटनियां की ओर जाने वाली पक्की सड़क मार्ग से स्मैक की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। ​पुल के पास तैनात पुलिस बल जब निगरानी कर रहा था, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचा। पुलिस को स...