अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ अररिया की ओर से मंगलवार की शाम लॉयर्स हॉल में अधिवक्ता स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिवक्ता के रूप में 50 वर्ष की पारी पूरी करने वाले चार वरीय अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीजेएम-सह-डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव थे। मुख्य अतिथि के निर्देशन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी ने 50 साल पूरी करने वाले वरीय अधिवक्ता मो. शफी अहमद, मुस्ताक हुसैन मंसूरी, अब्दुल मन्नान और विनोद प्रसाद को शॉल, माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि एसीजेएम-सह-डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि 50 वर्ष तक वकालत के पेशे में ईमानदारी से डटे रहना तपस्या के समान है। ये चारों अधिवक्ता युवा अधिवक्ताओं के लिए...