Araria News: 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद
अररिया, जुलाई 6 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने रविवार को लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन के निकट झाड़ी में 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन स्टेशन जाने वाली सड़क मेंं झाड़ी में शराब छूपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंच कर खोजबीन करने पर झाड़ी में अलग अलग गेलन से 50 लीटर देसी चुलाई बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि अज्ञात कारोबारी केविरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद यह भी पढ़ें- बगीचे से 77.4 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.