अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: अररिया, विधि संवाददाता . जिला मुख्यालय के वरीय अधिवक्ता स्व. श्यामसुंदर प्रसाद की 45वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।इस अवसर पर चित्रगुप्त नगर स्थित श्याम निवास पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर उनके परिजन, रिश्तेदार एवं इष्ट मित्रों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्यामसुंदर बाबू ने अधिवक्ता के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी अमिट पहचान बनाई थी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...