अररिया, जुलाई 5 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने शनिवार को हरिरा वार्ड संख्या एक में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनिष्ट किया गया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि हरिरा वार्ड संख्या एक में सावन कुमार मंडल पिता शिव नाथ मंडल घर में देसी चुलाई शराब का निर्माण कर बेच रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर घर की तलाशी लेने पर घर के बरामदे पर अलग अलग गेलन से 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबा...