Araria News: 30 किलो गांजा के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ बाइक सवार दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या सात निवासी 19 वर्षीय सुमित यादव पिता शत्रुघ्न यादव व सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिउरा वार्ड संख्या चार निवासी 19 वर्षीय मनोज कुमार मेहता पिता शिवकुमार मेहता बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसमतिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते बाइक से गांजा की खेप बसमतिया थाना क्षेत्र में लाई जा रही है, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेला बॉर्डर के समीप सघन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक से आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रोककर तलाशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.