अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की शाम तीरा घाट के निकट 29 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थनेदार रोहित कुमार ने बाया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति शराब लेकर डहुआबाड़ी तीरा घाट होते हुए सिकटी की ओर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर तीरा घाट के निकट बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक बाइक को कुर्साकांटा की ओर से आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस बाइक सहित चालक को पकड़ लिया गया। बाइक पर टंगे झोला और डिक्की से 29 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार शराब कारोबारी सिमराहा थाना क्षेत्र के कबिलाशा चार्ड सख्ंया 7 विनोद बहरदार पिता राम दयाल बहरदार बताया जाता है।...