अररिया, सितम्बर 18 -- Araria News: 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक खिचड़ी एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी, गायिकी से बच्चों ने मन मोहा। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संतुलित भोजन के महत्व के बारे में मिली जानकारी बेकार कागज एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री से बच्चों के लिए तैयार खिलौने का भी किया गया प्रदर्शन समुदाय के लोगों को बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषक आहार अपनाने के प्रति किया गया जागरूक अररिया, वरीय संवाददाता। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक खिचड़ी का प्रदर्शन, स्थानीय व्यंजन एवं भोजन सामग्री की प्रदर्शनी, बच्चों को ग्राम/स्थानीय स्तर पर तैयार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन एवं पोषण प...