अररिया, अक्टूबर 5 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने छपनियां चौक वार्ड नंबर एक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को दबोचा।

पकड़े गए युवकों की पहचान दबोचे गये युवक पप्पू कुमार यादव व सुजीत कुमार दोनों साकिन सिंधिया, थाना सिकटी का रहने वाला बताया गया। तलाशी के दौरान 28 ग्राम स्मैक, बाइक सहित मोबाइल व 22 हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। इस मामले में अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

छापामारी की जानकारी इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक स्मैक लेकर सिकटी के रास्ते छपनियां होकर धर्मगंज की ओर आ रहा है। तत्पश्चात गठित छापामारी टीम द्वारा छपनियां चौक के समीप मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी म...