Araria News: 270 बोतल रेशम नेपाली शराब बरामद जब्त, तस्कर फरार
अररिया, नवम्बर 3 -- कचना के पास नेपाली शराब जब्त Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने रविवार रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कचना गांव के समीप बाइक पर लदे बोरियों से कुल 270 बोतल नेपाली शराब बरामद जब्त किया। बाइक सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा । इस मामले में अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के बयान पर पलासी थाना में तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजदों में नौशाद साकिन सिंधिया, गुलाम अली साकिन पड़रिया दोनों थाना सिकटी तथा पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव के सुशील कुमार यादव उर्फ गुलटेन शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि रविवार रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सिकटी थाना क्षेत्र के सिंधिया गांव के नौशाद व पड़रिया गांव के गुलाम अली बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.