अररिया, जुलाई 22 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अग्रवाल महासभा की फारबिसगंज शाखा द्वारा आगामी 26 जुलाई को स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित होने वाले मेगा रक्तदान शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 26 जुलाई को मेगा रक्तदान शिविर, 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्यबैठक के निर्णय बैठक में निर्णय लिया गया कि महासभा का प्रत्येक सदस्य अपने-अपने स्तर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों और प्रमुख हस्तियों...