Araria News: 24 घंटे में लूट का खुलासा, शिक्षक को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर सेन्ट्रल स्कूल शिक्षक से लूटपाट करने वाले अपराधी को दबोच लिया है। इससे पहले फौजी की पत्नी से लूटी गई ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन बरामद कर लोगों का विश्वास जीता था। एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी सफलता के जरिये फारबिसगंज पुलिस ने बदमाशों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब अपराध कर बच निकलना आसान नहीं होगा। दरअसल दो दिन पूर्व तड़के करीब 3:15 बजे पटना जाने के लिए फारबिसगंज स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग पटना के भौतिकी शिक्षक व ली एकेडमी स्कूल रोड निवासी निगम शर्मा का बेटा सुशांत शर्मा से एक पिस्टलधारी बदमाश ने दो मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। यह भी पढ़ें- Araria News: 24 घंटे में लूट का खुलासा, शिक्षक को लूटने वाला बदमाश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.