Araria News: 24 घंटे में लूटी गई सोने की चेन बरामद
अररिया, जुलाई 24 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता। पुलिस अक्सर आलोचनाओं और सवालों के घेरे में रहती है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं जब उसकी तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली लोगों का भरोसा फिर से मजबूत कर देती है। ऐसा ही एक मामला फारबिसगंज में सामने आया, जहां दिनदहाड़े एक फौजी की पत्नी के गले से छीनी गई करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर न सिर्फ अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया, बल्कि पीड़िता के चेहरे पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी। घटना 21 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे शहर के व्यस्ततम धर्मशाला चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई थी। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान जयप्रकाश सिंह की पत्नी कंचन सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। उस समय कंचन सिंह अपनी सहेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.