अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुआड़ी पुलिस बुधवार को भारत नेपाल सीमा के बकरा नदी मेघा के निकट 23 किलो 73 ग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि कारोबारी नेपाल भागने में सफल रहा है। थानेदार विकास कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के भारतीय क्षेत्र में पुलिस के द्वारा गस्ती दिया जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति को पीठ पर बोरा लिए नेपाल से भारती क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया । पुलिस गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक की नेपाल की और भाग गया। पुलिस ने बोरा जब्त कर तलाशी लेने पर 23. 73 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। थानेदार ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध जैसा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...