Araria News: 22 आईओ का वेतन रोका,13 थानेदारों से मांगा स्पष्टीकरण
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता जिले में पुलिस की कार्यशैली को चुस्त-दुरुस्त करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर जहां गाज गिरी है, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों की पीठ थपथपाते हुए उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत भी किया गया है। एसपी जितेन्द्र कुमार की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
22 अनुसंधान कर्ताओं का वेतन रोका: न्यायालय के कार्यों और कांडों के अनुसंधान में शिथिलता को एसपी ने गंभीरता से लिया है। ससमय न्यायालय में चार्जशीट या फाइनल रिपोर्ट दाखिल नहीं करने वाले 22 अनुसंधानकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनका वेतन तत्काल प्रभाव से धारित कर दिया गया है। एसपी जितेन्द्र कुमार ने अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.