अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात्रि सौरगांव में छापेमारी कर एक घर से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सौरगांव में एक व्यक्ति अपने घर में शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस बल के साथ बताए गए घर पर छापेमारी के लिए पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर घर की तलाशी लेने पर अलग अलग गैलन से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : 35 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार व्यक्ति राजेंद्र सरदार पिता स्व मधु सरदार बताया जाता है। था...