Araria News: 184 पशुओं को चिकित्सा सुविधा का मिला लाभ
अररिया, सितम्बर 21 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की ओर से सोमवार को जीवंत गांव भवानीपुर में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडिंग अधिकारी द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकी 'आई' समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र में किया गया। शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम पटेल ने सीमावर्ती ग्रामीणों के पशुओं की नि:शुल्क जांच की। जांच के बाद पशुपालकों को पशुओं की देखभाल एवं बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। वहीं, एसएसबी की पशु चिकित्सा शाखा के कर्मियों ने पशुपालकों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में 34 सीमावर्ती पशुपालकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.