Araria News: 176 किलो गांजा के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम ग्वारपुचरी से 176 किलो गांजा बरामद किया। मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखर निवासी रुपेश कुमार यादव, बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही निवासी जय कुमार यादव और प्रतोष यादव के रूप में हुई है। बथनाहा थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। बरामद गांजा की तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 176 किलो गांजा के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.