Araria News: 14 अगस्त को अस्पताल में लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। इंसानों में समय-समय पर कई तरह की बीमारियां पनपती रहती हैं। सही समय पर समुचित जांच और इलाज न मिलने के कारण ये बीमारियां जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक करने के उद्देश्य से 14 अगस्त शुक्रवार को एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एनएच 327ई पर स्थित बैरगाछी मैनापुर के दुआ अस्पताल में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. शाहबाज़ अहसन खान ने बताया कि बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सही समय पर जांच और जागरूकता है। इसी सोच के साथ इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोग अपनी सेहत की स्थिति जान सकें और समय रहते उपचार प्राप्त कर सकें। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.