अररिया, अगस्त 19 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने बाइक से तस्करी के 135 बोतल नेपाली शराब और 36 केन बीयर जब्त किया। हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब के कथित तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब के साथ बाइक को जब्त कर थाना लाया। जांच के दौरान बाइक के चोरी की होने का खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानिकपुर वार्ड संख्या 12 के रास्ते शराब की खेप ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान बाइक पर लदी 135 बोतल नेपाली शराब एवं 36 बोतल केन बीयर बरामद की गई। पुलिस की जांच में पता चला कि उक्त बाइक सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत...