अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कुर्साकांटा पुलिस ने 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक ग्लैमर बाइक को जब्त किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर सौरगांव की और आ रहा है। सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई की लेकर सौरगांव के निकट वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया कि इसी क्रम में एक व्यक्ति को बाइक से खवासपुर की और से आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बाइक की तलाशी लेने पर 13 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया। गिरफ्तार व्यक्ति फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अमहरा वार्ड संख्या 9 निवासी मिथ...