अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बहाल स्वच्छता पर्वेक्षक और कर्मियों को तेरह माह से मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण पर्यवेक्षक और कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। पर्यवेक्षक अमर नाथ ठाकुर, विजय कुमार, शशि कुमार, राजकमल, पूनम भारती, चुन्नी देवी, वरुण कुमार, विष्णुदेव मंडल, मनोज कुमार यादव आदि ने बताया कि पिछले तैरह माह से मानदेय नहीं मिलने से भरण पोषण में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। रिश्तेदारों से पैचा उधार लेकर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं। ऐसे में इस बार का दुर्गा पूजा फीका गुजरेगा। पर्यवेक्षक और कर्मियों ने डीएम से जल्द से जल्द मानदेय देने की मांग की है, ताकि दुर्गा पूजा अच्छा...