Araria News: 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरु
अररिया, जुलाई 2 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा सहित इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में बुधवार को 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में शुरु हुआ। केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर 12 वीं कक्षा के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय परीक्षा ली गई है। परीक्षा में करीब दो सौ विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोनों पाली में ली गई है। प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के भौतिकी, कला संकाय के साइकॉलेजी व वाणिज्य संकाय की उद्यमिता व द्वितीय पाली में विज्ञान संकाय के रसायन, कला संकाय के राजनीतिशास्त्र, व वाणिज्य संकाय के एकाउंटेंसी की परीक्षा ली गई है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में कदाचारमुक्त माहौल में प्रथम त्रैमासिक परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.