Araria News: 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर सहित तीन गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बढे़पारा पंचायत के वार्ड संख्या 03 में छापेमारी अभियान चलाकर 11 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में घर से 9910 रुपये नगद एवं डिजिटल स्केनर तथा मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड तीन निवासी अभिषेक कुमार पिता बबलू यादव बताया जाता है। वहीं पुलिस ने न्यायालय से वारंट निर्गत मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी डुमरिया निवासी अवधेश मंडल उर्फ लाटोरी मंडल पिता नंदलाल मंडल एवं संजीव मंडल पिता स्व नंदकिशोर मंडल बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि स्मैक मामले के कारोबारी समेत दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- Munger News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.