Araria News: 108 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने 108 लीटर में पानी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नरपतगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित रसोई गैस गोदाम वाली सड़क पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान बाइक से शराब ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मानिकपुर निवासी सोनू कुमार, पिता खेलानंद यादव तथा नितेश कुमार, पिता महेश यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने आई हिरासत में भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.