Araria News: 10.2 किलो गांजा बरामद, आरोपी मौके से फरार
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुआ वार्ड संख्या तीन में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 10.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर रानीगंज पुलिस ने कालाबलुवा निवासी हीरालाल साह उर्फ हीरो, पिता राजेंद्र साह, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रानीगंज थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली कि कालाबलुआ निवासी हीरालाल साह उर्फ हीरो अपने घर में गांजा रखे हुए है। सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस टीम को देखते ही घर से एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन धान के खेत और घने पटुआ के खेत का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। भागने वाले व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.