Araria News: 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सज्जाद, पिता मो. सिद्दीक, निवासी भटियाही तथा मजिबुल, पिता मो. सफी अहमद, निवासी बेलाही, थाना बथनाहा, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से 10 ग्राम स्मैक के अलावा ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन और एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में बथनाहा थाना कांड संख्या 132/26, के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.