Araria News: 'विकसितभारत-समृद्ध बिहार' के संकल्प होंगे साकार, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति
अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: जोकीहाट, एक संवाददाता। 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' के संकल्प को साकार करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को गति देने के उद्देश्य से रविवार को जोकीहाट प्रखंड की भगवानपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से दूध उत्पादन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने पशुपालकों को सुधा से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए बताया कि इससे दूध की बिक्री के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.