Araria News: 'कोसी अंचल की सृजनात्मक हिंदी साहित्य' का हुआ विमोचन
अररिया, नवम्बर 28 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता भरगामा प्रखंड स्थित रेणु साहित्य मंच परिसर में साहित्यकार अजय भारती अकेला के हाथों डॉ. वरुण कुमार तिवारी द्वारा रचित पुस्तक 'कोसी अंचल की सृजनात्मक हिंदी साहित्य : कविता खंड' का समारोहपूर्वक विमोचन किया गया। इस पुस्तक में पूर्णिया एवं कोसी, दोनों प्रमंडलों के करीब 150 कवियों की साहित्यिक कृतियों पर आधारित समीक्षात्मक आलेखों को संग्रहित किया गया है। इसमें आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक के कवियों एवं कवयित्रियों की साहित्यिक यात्रा, उनकी रचनात्मक प्रतिभा और हिंदी साहित्य में उनके योगदान को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। इस पुस्तक मे प्रखंड के पंडित अमोघ नारायण झा,अजय अकेला,सदानंद सुमन,उमाकांत झा बंधू की रचनाओं पर आलेख लिखा गया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.