Araria News: होटल में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गीतवास बाजार में सोमवार की अहले सुबह करीब तीन बजे एक चाय-नाश्ते की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये के समान जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में होटल में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने रानीगंज थाना में सनहा दर्ज कराया है। पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार, पिता विनोद कुमार साह ने बताया की उन्होंने अपनी दुकान बंद की थी। सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद अन्य साथियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.