अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रखंड पलासी के प्राथमिक विद्यालय, भट्टाबाड़ी हरिजन टोला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सम्मान तथा उनके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साह, शिक्षक मो. एकरामुल हक, सीमा देवी, बिंदु भारती एवं श्रीमती फरीदा खातून आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक लघु झांकी प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों एवं शिक्षकों जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाना है, हर घर तिरंगा फहराना है' जैसे नारों के मा...