अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सोमवार को अररिया नगर परिषद के तत्वावधान में शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त निदेशक के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : नगर परिषद अररिया की ओर से निकली तिरंगा यात्रातिरंगा रैली की शुरुआत तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रराज प्रकाश व उप मुख्य पार्षद गौतम साह की अगुवाई में गोढ़ी चौक स्थित सर्किट हाउस परिसर से हुई। हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज तिरंगा और जुबान पर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी न...