अररिया, सितम्बर 24 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। नाली से कनेक्टेड सेप्टिक टंकी व बाथरूम का पानी बंद करने की मांग को गुरूवार को दूसरे दिन वार्ड नंबर 15 हनुमंत नगर के लोग बैठक कर नाराजगी जताई। बैठक में मोहल्लेवासियों ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन हमारी समस्या समझें। हमारा दर्द जानने का प्रयास करें। संवेदनशील बने। हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी केवल आग्रह कर रहे हैं, लेकिन नप प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगी तो तेज आंदोलन शुरू होगा। लोगों ने कहा कि अब हमलोग आश्वासन नहीं कार्रवाई चाहते है। एक सप्ताह में समस्या का समाधान हो अन्यथा हम सैकड़ो वार्डवासी नप कार्यालय का घेराव करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : हमारा दर्द समझे अररिया नगर परिषद प्रशासन, समस्या का हो शीघ्र निदान। बैठक में मौजूद मोहल्लेवासी रजानंद पासवान...