अररिया, अगस्त 11 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता सोशल साइट्स पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने व पूर्व के गोलीकांड के नामजद एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार मो तनवीर वीरनगर पंचायत के बैजूपट्टी वार्ड संख्या-4 निवासी मो. सलाउद्दीन का बेटा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल साइट्स पर हथियार लहराते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की सूचना का सत्यापन किया। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोशल साइट्स पर हथियार लहराते हुए वीडियो...