Araria News: हथियार के साथ अंतरजिला गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, छह फरार
अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या 06 में नरपतगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह के चार बदमाशों को देसी कट्टा के साथ दबोचने में सफलता हासिल की। घटना बीती रात की है। छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन बदमाश मौके से भाग निकले। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस दो समेत चार बाइक जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना अंतर्गत वरियाही वार्ड 06 निवासी मुकेश कुमार एवं पंकज कुमार दोनों पिता अरविंद सिंह, मधेपुरा जिला के भतनी थाना अंतर्गत भोकराहा वार्ड 07 निवासी अमित सरदार पिता भूपेंद्र सरदार तथा नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोखलापुर वार्ड संख्या 07 निवासी चंदन सिंह पिता स्व सोनेलाल सिंह बताया जाता है।
गिरफ्तारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.