Araria News: हत्ता चौक पर सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की मांग तेज
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय हत्ता चौक पर सड़क के दोनों और नाला निर्माण की मांग तेज हो गयी है। सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने से थोड़ी सी बारिश में दोनों और पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय गोलोक नाथ झा, लालन ठाकुर, बबलू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, प्रमोद मंडल, प्रकाश साह, अनिल झा, कन्हैया झा आदि ने बताया हत्ता चौक पर नाला नहीं रहने से वारिश होने पर पानी लोगों के आगे जमा हो जाता है। इससे लोगों को सड़क पर आने में परेशानी होती है। इसके साथ ही छोटे छोटे बच्चों को भी भरी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीएम से नाला निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.