अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ भूमि विवाद, बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना समेत कई बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Purnia News: पंसस की बैठक रही हंगामेदार, जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को घेराबैठक में नल-जल योजना पर नाराजगी बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार की नल-जल योजना की कार्यशैली पर जमकर नाराजगी जताई। प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि अधिकांश पंचायतों में नल-जल योजना का लाभ लोगों को सुचारू रूप से नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर योजना की स्थिति खराब है, जिसके कारण ग्रामीणों को...