अररिया, अगस्त 7 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा बाजार निवासी शुक्रवार की शाम सड़क दुधर्टना में 22 वर्षीय युवक हार्ड वेयर दुकान अक्षय कुमार का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। बेटे अक्षय का शव देखते ही मां बदहवास हो गई और बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। वहीं परिवार को कमाने वाला था। परिवार के लोगों ने पानी छिठकर होश में लाया। मां बार बार कह रही थी कि अब परिवार कैसे चलेगा। भाई को कौन पढ़ाऐगा। किसके सहारे जीवन कटेगा। छह वर्ष पूर्व पिता गोपाल गुप्ता के निधन के बाद अक्षय ने घर को संभाल लिया था। हार्ड वेयर की दुकान चलाकर न केवल परिवार का गुजर बसर करता था, बल्कि छोटे भाई अमन को भी पढ़ाता था। बता दें कि अक्षय कुमार फॉरबिसगंज से स्कूटी पर शुक्रवार की शाम घर कुर्साकांटा लौट रहा था। रास्ते...