Araria News: सड़क पर सेप्टिक टंकी व बाथरूम का दुर्गन्धयुक्त पानी बहना बंद, मोहल्लेवासियों को राहत
अररिया, अक्टूबर 26 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता अररिया शहर के हनुमंत नगर वार्ड 15 पीएचईडी मोहल्ले की एक बड़ी आबादी के लिए यह अच्छी खबर है। पिछले एक साल से सड़क पर बह रहे सेप्टिक टैंक व बाथरूम का दुर्गन्धयुक्त गंदा पानी के बीच जी रहे लोगों को काफी राहत मिली है। समस्या निदान की मांग को लेकर वार्ड के लोगों के लगातार आंदोलनरत रहने व 'हिन्दुस्तान' में लगातार खबर छपने के बाद नप बोर्ड ने सर्वसम्मति से आदेश पारित कर नाली से कनेक्टेड सेप्टिक टंकी व बाथरूम का पानी को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसका सुखद परिणाम यह हुआ कि अब सेप्टिक टंकी व बाथरूम का दुर्गन्धयुक्त पानी सड़क पर नहीं बह रहा है। इसके अलावा इस अनुपयोगी नाले को भी स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। नाला बंद करा रहे अररिया नगर परिषद वार्ड नंबर 15 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.