Araria News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, शोक की लहर
अररिया, नवम्बर 10 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा प्रखंड क्षेत्र के जयनगर निवासी ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व अमोघ नारायण झा की 98 वर्षीया धर्मपत्नी जानकी देवी का शनिवार की संध्या निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत में भी शोक व्याप्त है। रविवार को पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अभय शंकर झा ने मुखाग्नि देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन एवं शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और गणमान्य लोग पहुंचे। साहित्यकार अजय अकेला, ज़िप सदस्य सत्यनारायण यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष भागवत दास, पूर्व प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह, कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.