Araria News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अररिया कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम
अररिया, अगस्त 15 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अररिया महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान एवं अन्य प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुलगीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रसाल राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.