अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज थानाक्षेत्र के ढोलबज्जा गांव में शुक्रवार को पोखर में स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढोलबज्जा पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी शहादत हुसैन के पुत्र 15 वर्षीय मो.सागर हुसैन के रूप में की गई। पोखर में डूबते हुए देख अगल बगल के लोगों के द्वारा शोरगुल मचाने के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पोखर से बाहर निकाला और आनन फानन में लेकर उसे फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे,जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पूरा अस्पताल परिसर रूदन क्रंदन से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Balia News: सरयू नदी की बाढ़ में डूबकर किशोर की मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल प्रखंड कांग्रेस कमिट...