अररिया, जुलाई 28 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह जीरोमाइल के समीप स्कॉर्पियो से 250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। टीम ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल डीएम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Purnia News: केनगर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, टेम्पो समेत तस्कर गिरफ्तारतस्करी की सूचना इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा को सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज के रास्ते शराब की खेप आने वाली है। प्राप्त सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। टीम में सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार व मद्य नि...