अररिया, अक्टूबर 10 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के दावों के बीच अंचरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला भवानीपुर की स्थिति शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। रास्ता विवाद के कारण विद्यालय में लगातार 21 दिनों से बच्चों की पढ़ाई बाधित है। स्कूल में नामांकित करीब 120 बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है लेकिन अब तक विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। मामले में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों की ओर से ठोस पहल नहीं किए जाने से अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि रास्ते के विवाद का खामियाजा उन बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। लगातार तीन सप्ताह से विद्यालय नहीं पहुंच पाने के कारण बच्चों की प...