अररिया, जुलाई 22 -- Araria News: जोकीहाट(ए. सं.)। जिले में नशा के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोकीहाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सौ ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जोकीहाट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जोकीहाट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की खेप लेकर शृंगार मोहनी घाट के रास्ते गुजरने वाला है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सौ ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्तविशेष अभियान की जानकारी सूचना के सत्यापन के बाद शृंगार मोहनी घाट के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का ...