अररिया, सितम्बर 23 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र लहराते और हवाई फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले पर संज्ञान लेते हुए अररिया आरएस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार युवक 19 वर्षीय कृष्ण कुमार पिता संजय साह,अररिया आरएस थाना क्षेत्र के कदवा वार्ड संख्या 09 का रहनेवाला है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि सोमवार को अररिया आरएस थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में एक युवक खुलेआम अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने वीडियो का सत...