अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। सेविका प्रोन्नति के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन को लेकर को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के नियोजन हेतु तैयार मेधा सूची एवं प्राप्त आपत्तियों के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्धारित अवधि के दौरान कुल 16 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त सभी आपत्तियों का विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निराकरण किया गया है। आपत्तियों के निराकरण के बाद तैयार मेधा सूची पर जिला पदाधिकारी सह-अध्यक्ष एवं चयन समिति के सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। इसके उपरांत मेधा सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की गई।जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश...