अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज शहर के लिए वर्षों से अभिशाप बनी ट्रैक लिंकिंग की समस्या का आखिरकार सोमवार रात समाधान हो गया। सुभाष चौक स्थित केजे-65 रेलवे फाटक के पास लंबे समय से लंबित पड़ा ट्रैक लिंकिंग कार्य पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही अब एनएफ रेलवे (कटिहार-जोगबनी रेलखंड) और ईस्ट सेंट्रल रेलवे (फारबिसगंज-सहरसा/दानापुर रेलखंड) की ट्रेनें अलग-अलग पटरियों से एक ही समय में स्टेशन तक पहुंच सकेंगी। इससे रेल संचालन सुचारु होने के साथ-साथ सुभाष चौक पर लगने वाले लंबे जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

समस्या का समाधान अब तक ट्रैक लिंकिंग नहीं होने के कारण सीताधार पुल निर्माण के बाद भी सहरसा की ओर से आने वाली ट्रेनों को कटिहार-जोगबनी रेलखंड के ट्रैक का उपयोग करना पड़ता था। इसके चलते दोनों रेलख...