अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदर नाथ धाम सुंदरी में सावन पूर्णियां के अवसर पर आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक को लेकर अहले सुबह से न केवल अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल बल्कि नेपाल से काफी संख्या में मंदिर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- कटिहार: गोरखनाथ धाम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक श्रद्धालुओं की भीड़ महिलाएं, पुरुष, युवा और युवती जल लेकर बेरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर गर्भगृह स्थित शिवलिंग पर जल, दूध, फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूर आदि के साथ जलाभिषेक किए। इस दौरान श्रद्धालु ओम नम: शिवाय, हर हर महादेव, बोल बम आदि जयकारे लगाए। इसके बाद श्रद्धालु पार्वती मंदिर, बसहा मंदिर सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना किए। यह भी पढ़ें- हर-हर मह...